19 Apr 2024, 13:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य में 3700 स्मार्ट स्कूल बनाए जाएंगे: रंधावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 7:17PM | Updated Date: Aug 14 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब सरकार ने राज्य में 3700 स्मार्ट स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्कूलों में बच्चों को अंग्रेज़ी विषय के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा, ई-कंटैंट, नयी तकनीकें और प्राजेक्टर से शिक्षा प्रदान की जाएगी। पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बुधवार को सरकारी बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल माल रोड को स्मार्ट स्कूल का दर्जा देते हुए कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति बहुत गंभीर है और शिक्षा को ले कर सरकार की तरफ से बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 3700 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तबदील किया जायेगा और नयी तकनीक द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट स्कूलों में नये शिक्षा पार्क, नयी इमारतों का निर्माण किया जाएगा। रंधावा ने बताया कि अमृतसर जिले में 419 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में से 160 स्कूलों को और 829 एलिमेंट्री स्कूलों में से 148 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया गया है और शेष स्कूलों को भी जल्द ही स्मार्ट स्कूल में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है जिसमें लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए शिक्षकों का चयन किया गया है। इस अवसर पर उन्होने स्कूल को अपने ऐच्छिक फंड में से पांच लाख रुपए अनुदान देने का भी एलान किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »