19 Apr 2024, 08:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंद्रयान-2 के वैज्ञानिक प्रियांशु के माता पिता का होगा सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 7:07PM | Updated Date: Aug 14 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया के रहने वाले सांईटिस्ट वैज्ञानिक प्रियांशु मिश्रा जिन्होंने चंद्रयान 1 एवं चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण मे कार्य किया उनके माता-पिता का सम्मान जिले मे आयोजित स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह मे किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि 2009 से इसरो के बीएसएससी तिरवानंतपुरम में साईंटिस्ट वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ वैज्ञानिक प्रियांशु मिश्रा जिन्होंने चंद्रयान 1 व चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

उनकी माता प्रतिभा मिश्रा और पिता विनोद कुमार मिश्रा का स्वाधीनता दिवस के जिला मुख्यालय मे आयोजित मुख्य समारोह मे सम्मान किया जायेगा। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा है कि वैज्ञानिक प्रियांशु देश ही नही प्रदेश और इस जिले के लिए गौरव होने के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा के केन्द्र बिंदु भी है जो छोटे से गांव का बेटा होकर यह उपलब्धि अपनी शिक्षा और योग्यता से अर्जित की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »