29 Mar 2024, 14:23:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नवजोत जैसे ईमानदार नेता का कांग्रेस में कोई काम नहीं : बैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:34PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी नेता और विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस ने आज कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ईमानदार नेता का कांग्रेस में कोई स्थान मुमकिन नहीं है। सिद्धू ने लोकसभा चुनावों के बाद अपना विभाग बदले जाने के कारण मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और हाल में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने की घोषणा की।
 
सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफे को सार्वजनिक करने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब एकता पार्टी के नेताओं से इस आशय के बयान आये हैं कि सिद्धू को संकेत दिया जा रहा है कि वह कांग्रेस छोड़ दें और उनके दलों में शामिल हो सकते हैं। बैंस का बयान भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा सकता है। बैंस यहां दुगरी इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने आये थे।
 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री की घग्घर नदी में आई दरार को लेकर भी आलोचना की और कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री बड़े-बे दावे करते हैं लेकिन घग्घर के किनारे की मरम्मत कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। बैंस ने बाढ़ के कारण किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »