19 Mar 2024, 12:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निशंक ने की ‘‘एक विद्यार्थी एक पेड़’’ अभियान की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 9:31PM | Updated Date: Jul 20 2019 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को बेंगलुरु केंद्रीय विद्यालय में पौधारोपण वृक्षारोपण कर ‘‘एक विद्यार्थी एक पेड़’’ अभियान की शुरुआत की। निशंक ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बेंगलुरु केंद्रीय विद्यालय में पोधारोपण कर ‘‘एक विद्यार्थी एक पेड़’’ अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस अभियान द्वारा प्रत्येक छात्र को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे देश में इस अभियान के अंतर्गत 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे और प्रत्येक विद्यालय में लगभग 1000 पेड़ लगाये जायें। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा ‘‘एक विद्यार्थी एक पेड़’’ अभियान संचालित किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »