28 Mar 2024, 22:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक ने पदभार ग्रहण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 7:59PM | Updated Date: Jul 17 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और अपेक्स बैक के नवनियुक्त प्रशासक अशोक सिंह  ने आज अपेक्स बैंक मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। सिंह सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे वहां से मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ एक रैली के रूप में अपेक्स बैक मुख्यालय पहुंचे जहां पदभार ग्रहण किया। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो दायित्व सौंपा है उसे निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाऊंगा। शहरी और ग्रामीण अंचल तक सहकारिता के माध्यम से लोगों को मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, डॉ. गोविंद सिंह , पी.सी. शर्मा, जयवर्धनसिंह , प्रियव्रतसिंह , सचिन यादव, विधायक निलय डागा, लाखनसिंह  यादव, कांगेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण रामेश्वर नीखरा, सुरेश पचौरी, अजयसिंह  सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »