24 Apr 2024, 16:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में फर्जी आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 12:51AM | Updated Date: Jul 13 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जनकपुरी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चैंकिंग के दौरान एक फर्जी आबकारी निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि वाहन चैंकिंग के दौरान शक के आधार पर कार में सवार एक युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम आलोक यादव बताया और आबकारी विभाग का आई कार्ड दिखाया। कार मे पुलिस की कैप भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। उन्होने बताया कि पकड़ा युवक अमित शर्मा बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर सिनोली का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि अमित के खिलाफ फर्जी नौकरी दिलाने का मुकदमा दर्ज है और एक मुकदमा थाना जनकपुरी में भी पहले से दर्ज है। पुलिस ने फर्जी आबकारी निरीक्षक को जेल भेज दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »