29 Mar 2024, 02:30:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 12:47AM | Updated Date: Jul 13 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जनकपुरी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात मुकिम काला गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा जबकि दो अन्य पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने पत्रकारों को बताया कि तड़के करीब चार जनता रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुजम्मिल और शाहीद खान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान मोसिम और बाबर भागने में सफल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि इसी नौ जुलाई को क्षेत्र में मशहूर डा. सादाब अंसारी के नर्सिंग होम पर ये चारों बदमाश पहुंचे थे और उन्होंने डा. अंसारी की फोन पर मुकिम काला गिरोह के उदयपुर जेल में बंद कुख्यात बदमाश सादर निवासी तितरों से बात कराई और पांच लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी।
 
पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज कर इन बदमाशों के मोबाइल सर्विंलांस पर लगा दिए थे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। उन्होने बताया कि आज तड़के चारों बदमाश बाइकों से थाना जनकपुरी क्षेत्र राकेश केमिकल के पास जनता रोड़ पर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। उसी क्षेत्र में इन बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों पर पुलिस पर फायंरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायंरिंग में दो बदमाश मुजम्मिल और शाहीद घायल हो गए। मुठभेड़ में पुलिस बल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रभु ने पकड़े गए बदमाशों के पास से प्वाइंट 32 बोर का एक पिस्तौल, 5 कारतूस, 300 बोर का एक तमंचा, एक मोबाइल, बाइक और नकदी आदि बरामद की है। भटनागर ने बताया कि उदयपुर जेल में  बंद बदमाश सादर के खिलाफ भी षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश मे जुटी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »