20 Apr 2024, 04:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल में बड़ा हादसा : 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस - 25 की मौत, 35 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 6:34PM | Updated Date: Jun 20 2019 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्‍लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिला में वीरवार को बंजार से गाड़ागुशैणी जा रही निजी बस बहोट मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन व ग्रामीणों ने अब तक 35 घायलों को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया है। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। बताया जा रहा है बस में करीब 60 सवारियां थीं। बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे। प्रशासन व ग्रामीणों का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है।
 
बस हादसे में हताहत हुए अधिकतर लोग मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के हैं। सीएम भी कुछ देर में शिमला से घटनास्‍थल पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा घायल व मृतक सराज के गाड़ागुशैण के निवासी हैा। अब तक बस करीब 12 महिलाएं, छह युवतियां, सात बच्‍चे व 10 युवक निकाले जा चुके हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। कुछ को गंभीर हालत में कुल्‍लू भी रेफर किया गया है। हादसे में सराज हलके के गाड़ागुशैणी निवासी 20 वर्षीय चांदनी पुत्री बृज लाल व मान सिंह की मौत हो गई।
 
जिला चंबा के डलहौजी में बीते माह पंजपूला के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी, इस हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई थी। बस कई फीट गहरी खाई में समा गई थी। सड़क किनारे कोई पैरापिट न होने से यह हादसा हुआ था। कई लोगों को हादसे में जख्‍म मिले थे। निजी बस पठानकोट से चंबा आ रही थी, इस दौरान पंजपूला के पास तकनीकी खराबी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। हिमाचल में आए दिन सर्पीली सड़कों पर इस तरह के हादसे होते हैं। लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार की ओर से काेई सख्‍ती बरती जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »