29 Mar 2024, 19:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश के निर्देश पर शिक्षकों के तीन माह का बकाया वेतन खातों में जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 7:36PM | Updated Date: Jun 16 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय निकायों के शिक्षकों के तीन माह से बकाया वेतन को आज छुट्टी के दिन उनके खातों में जमा करवा दिया गया। मुख्यमंत्री बघेल से उनके ट्वीटर एकाउन्ट पर बिलासपुर जिले के नगर पंचायत कोटा और तिफरा, महासमुंद जिले के नगर पंचायत बसना तथा रायगढ़ ज़िले के जनपद पंचायत घरघोड़ा के शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नही मिलने की शिकायत की गई थी। आधिकारिक सूत्रो ने बताया कि  बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुये तत्काल अधिकारियों को शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुये अधिकारियों ने वेतन संबंधित शिक्षकों के बैंक खातों में आज जमा करा दिया।सूत्रों के अनुसार नगरीय निकायों के शिक्षकों के वेतन भुगतान लंबित होने पर नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक बी.पी.काशी, अनुदान शाखा के कार्यपालन अभियंता श्याम पटेल एवं ईश्वर ताम्रकार को नोटिस भी जारी किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »