29 Mar 2024, 20:39:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घर के बाहर सो रही 10 साल की लड़की से रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 1:10PM | Updated Date: Jun 12 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की 10 वर्षीय लड़की के साथ सोमवार रात हुई रेप की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया। घटना की रात पीड़िता अपने घर के बाहर सो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारधौलपुर जिले बसरेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की को आरोपी घर के बाहर से उठाकर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
 
मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है। सोमवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण घर के लोग चारपाई पर सोए हुए थे। जिस दौरान आरोपी, पीड़िता को अगवा कर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब परिजनों को बच्ची चारपाई पर सोती नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »