19 Apr 2024, 12:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू : नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी एक किशोर घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 3:42PM | Updated Date: May 26 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिला के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जिसकी चपेट में आकर मुहम्मद इशाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था। अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी कुछ घंटे तक चली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »