19 Mar 2024, 14:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिण्ड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 1:10PM | Updated Date: May 26 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के एंडोरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ति ने बताया कि दो महीने पहले 24 मार्च को वह खेत में शौच के लिए गई थी।उसी दौरान वहां भानु कुशवाह, लाखनसिंह कुशवाह और मुकेश कुशवाह आ गए।
 
उन्होंने किशोर वय की बालिका को अकेला देख कर  उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी लाखन कुशवाह ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।आरोपी जाने से पहले पीड़तिा को धमकी  दे गए कि यह बात किसी को बताई तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस के मुताबिक पीड़तिा के पिता नहीं हैं और भाई बाहर प्राइवेट नौकरी करता है।
 
दो दिन पहले भाई जब घर आया तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद वह भाई के साथ थाने आई और कल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एंडोरी थाना प्रभारी गोपालंिसह सिकरवार ने आज यहां बताया कि पीड़तिा  की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की  तलाश की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »