24 Apr 2024, 05:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनमत निर्णायक नेतृत्व के लिए : बादल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 8:55PM | Updated Date: May 23 2019 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देते हुए लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह जनमत निर्णायक नेतृत्व के लिए है। अपने बधाई संदेश में सीनियर बादल ने नतीजों को निर्णायक, मजबूत और सबका ध्यान रखने वाले नेतृत्व के पक्ष में बताया और कहा कि प्रधानमंत्री को सबके विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण सबका साथ, सबका विश्वास मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत मजबूत और एक हुआ है जिसमें हर भारतीय समान रूप से योगदानकर्ता भी है और हिस्सा धारक भी। दूसरी तरफ जूनियर बादल ने कहा कि पूरे देश के हर वर्ग ने सर्वसम्मति से स्पष्ट और दूरदर्शी नेतृत्व के पक्ष में फैसला दिया है। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को भेजे संदेश में जूनियर बादल ने कहा कि भारत का उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »