29 Mar 2024, 14:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर : गोलीबारी में पीडीपी कार्यकर्ता घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:11PM | Updated Date: May 20 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी  (पीडीपी) का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों  ने बताया कि बंदूकधारी देवसर स्थित मोहम्मद इस्माइल भट के घर में घुसे और  उस पर गोलियां चलायी। गोली लगने से घायल भट को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शेरे-कश्मीर आयुर्विज्ञान  संस्थान श्रीनगर रेफर कर दिया गया। सुरक्षा बल और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »