24 Apr 2024, 18:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश में मोदी की लहर, तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी एनडीए को - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:47AM | Updated Date: May 20 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। सत्रहवें लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बाद सर्वेक्षणों  में भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की बढ़त दिखाए जाने पर वरिष्ठ पार्टी नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है और एनडीए को चुनावी नतीजों में 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षणों के नतीजे आने के बाद चौहान ने देर शाम यहां पत्रकारों से कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि देश में मोदी की लहर है। सर्वेक्षणों में जो बताया जा रहा है, भाजपा को इससे भी बेहतर सफलता मिलेगी। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीन सौ से अधिक सीटों पर विजय मिलेगी और  मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
चौहान ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से घोषित न्याय योजना भी मध्यप्रदेश की किसान कर्जमाफी योजना की तरह फ्लाप साबित हो गयी। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि मोदी इस समय उस पारस पत्थर की तरह हैं, जिसके छूने मात्र से पत्थर भी सोना बन जाता है। मोदी किसी सरपंच और पार्षद की हैसियत के व्यक्ति को भी सांसद बनाने की क्षमता रखते हैं और 23 मई को चुनाव परिणामों में अनेक अहिल्याओं का उद्धार श्री मोदी के माध्यम से हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी सर्वेक्षणों से साफ हो गया है कि केंद्र में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »