19 Apr 2024, 17:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति-पत्नी की सरकार ने बिहार को अंधेरे में धकेला : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:19AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अररिया। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी का नाम लिये बगैर कहा कि पति-पत्नी के पंद्रह वर्ष तक मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राज्य को अंधकार में धकेल दिया गया था। कुमार ने यहां रानीगंज और बरदाहा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष के आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने 15 वर्ष के कार्यकाल में बिहार को अंधेरे में धकेल दिया। वहीं, उनकी सरकार के 13 वर्ष के कार्यकाल में घर-घर में बिजली पहुंचा दी गई। इसलिए अब लोगों को लालटेन की भी जरूरत नहीं रही। जदयू अध्यक्ष ने विपक्षियों पर निशाना साधते कहा कि वे सत्ता सेवा के लिए नहीं बल्कि धन कमाने के लिए चाहते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘सत्ता प्राप्त होने का अर्थ लोगों की सेवा करना है न कि उसकी आड़ में जेब भरना। लेकिन, कुछ लोगों ने ऐसा ही किया है, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »