24 Apr 2024, 17:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनहित के फैसलों को लेकर जनता के बीच जायेगी कांग्रेस -जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:17AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य सरकार के किसान कर्जमाफी, गरीबों को सस्ता गेंहूं, मुफ्त पेयजल सहित जनहित के कई फैसलों को जनता के बीच ले जायेगी तथा मिशन 25 लक्ष्य हासिल करके रहेगी। डा जोशी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि देश में कांग्रेस घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने  ‘‘हम निभायेंगे’’ कांग्रेस घोषणा पत्र के प्रमुख संकल्प का संकलन जारी करते हुए कहा कि  कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों में सकारात्मक तरीके से प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें सोशल मीडिया के साथ ही प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रचार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश में ब्राण्ड मोदी असफल हो गया है, श्री मोदी को चिंता है
कि प्रधानमंत्री के रूप में असफल होने के पश्चात् चुनाव के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में जनता उनकी बात कितना सुनेगी और कितना मानेगी। डा0 जोशी ने कहा कि कांग्रेस जनता से की गई वादा खिलाफी को मुद्दा बनायेगी, साथ ही भाजपा सरकार के दौरान ठप्प हुए विकास कार्य एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस सरकार द्वारा अपने सौ दिन के कार्यकाल में जनहित में लिए गए निर्णयों जिनमें किसान, कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता देने और गम्भीर बीमारियों का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने, गरीब को एक रुपये किलो की दर से गेहूँ उपलब्ध करवाने, किसानों के लिए बिजली की दरें पाँच वर्ष तक न बढ़ाने एवं आमजन को करीब मुफ्त पेयजल मुहैया करवाने जैसे जनहित के निर्णयों के आधार पर जनता के बीच जाकर मिशन 25 के अपने संकल्प को सफल बनाएंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »