20 Apr 2024, 09:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा पांच साल से जनता को कर रही परेशान : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 11:56PM | Updated Date: Apr 21 2019 11:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज आरोप लगाते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर पिछले पांच साल से राज्य की जनता को परेशान कर रही है। सोरेन ने यहां जामा प्रखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की अकुशल नेतृत्व वाली सरकार से आम जनता का भला होने वाला नही है। उन्होंने कहा कि दुमका में झामुमो की सीधी लड़ाई भाजपा से है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी,दलित, गरीब, किसान और मजदूरों का अधिकार छीनने में जुटी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने की बजाय अगड़ा, पिछड़ा, दलित और आदिवासी को आपस मे लड़ाने का काम किया है और पांच साल से आम जनों को परेशान कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा राज्यवासियों के रक्षा कवच छाटोनागपुर काश्तकारी और संतालपरगना काश्तकारी अधिनियम को खत्म करने का कोशिश की गई थी,अब भूमि अधिग्रहण कानून को समाप्त करने की साजिश की जा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »