29 Mar 2024, 05:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विकास कार्यों के बूते केन्द्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : लुईस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 11:34PM | Updated Date: Apr 21 2019 11:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आज दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबको साथ लेकर पूरे देश में किये गये विकास कार्यों की बदौलत केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। डॉ. मरांडी ने यहां भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस चुनाव में संतालपगरना सहित पूरे देश में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा कि भाजपा के विकास कार्यो की बदौलत वर्ष 2019 के आम चुनाव में दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन का सांसद चुना जाना और केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार का बनना तय है। इस मौके पर दुमका से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव में वह पराजित नहीं हुये थे बल्कि सरकार के दबाव में एक साजिश के तहत उन्हें हराया गया था लेकिन इस बार जनता से मिल रहे आपार समर्थन से ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए किये गये कार्यों से आमलोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »