20 Apr 2024, 02:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झामुमो विधायक जयप्रकाश हुये बागी, कहा-राजग का करुंगा समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 10:23PM | Updated Date: Apr 19 2019 10:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बागी हुये झारखंड मुक्ति मोर्चा के मांडू से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने आज कहा कि वह राज्य के सभी 14 संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। पटेल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश और झारखंड के मौजूदा हालात को देखते हुये यह जरूरी है कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गिरिडीह के पूर्व सांसद टेकलाल महतो के समर्थकों से अपील करता हूं कि मेरी तरह वह भी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें क्योंकि देश और राज्य दोनों को राजग सरकार की जरूरत है।’’ विधायक ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थियों का गठबंधन है। केवल भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला राजग ही है जो झारखंड और देश में एक स्थिर और मजबूत सरकार दे सकता है। इसलिए, उन्होंने इस चुनाव में राजग का समर्थन करने का निर्णय लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »