23 Apr 2024, 17:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : बांका में मतदान के दौरान हिंसक झड़प, हवाई फायरिंग एवं लाठीचार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 6:00PM | Updated Date: Apr 18 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांका। बिहार की 40 में से दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कराये जा रहे मतदान के दौरान बांका संसदीय क्षेत्र के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 59 और 60 पर आज दोपहर सुरक्षाकर्मियों और मतदाताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस लाठीचार्ज में छह ग्रामीण घायल हो गये। पुलिस उप महानिरीक्षक (भागलपुर प्रक्षेत्र) विकास वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ मतदाता दुबारा मतदान की कोशिश कर रहे थे, जिसे मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।
 
इस पर कुछ ग्रामीण भड़क गये पथराव करने लगे। सुरक्षाबलों के समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पहले मजबूरन लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करनी पड़ी। लाठीचार्ज में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक स्वपना जी मेश्राम मामले की जांच कर रही हैं।
 
इस बीच दोनों मतदान केन्द्र पर एक बार फिर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंची महिलाओं के साथ सुरक्षाकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों ने उनपर लाठीचार्ज कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि लाठीचार्ज में छह लोग घायल हुए है, जिनमें स्थानीय विकास सिंह की हालत गंभीर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »