20 Apr 2024, 14:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भगवा दल का आजादी की लड़ाई में कोई बलिदान नहीं : मल्लिकार्जुन खडगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 6:27PM | Updated Date: Apr 15 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यादगिर। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह इस समय राष्ट्रवाद के मसले को जोरशोर से उठा रही है लेकिन ‘‘केसरिया पार्टी से जुड़े किसी कुत्ते ने भी भारत की आजादी में बलिदान नहीं दिया है।’’ खड़गे ने यादगिर जिले के गुरमातकल तालुक के कोंगल गांव में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ मैं नरेन्द्र मोदी से ज्यादा भारत की आजादी के बारे में जानता हूं और जब भारत आजाद हुआ था तब वह शायद पैदा भी नहीं हुए थे।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं ने आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान दिया और ये कांग्रेस के ही लोग थे जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई थी लेकिन भाजपा नेताओं के किसी भी कुत्ते ने देश की आजादी में अपने जीवन की बाजी नहीं लगाई और हमें ऐसे लोगों से राष्ट्रवाद का पाठ नहीं पढ़ना है।’’ खड़गे ने कहा कि उनके अनेक शत्रुओं ने आपस में हाथ मिला लिए हैं और उनकी मंशा उन्हें हराने की है लेकिन इस जिले के लोगों से जो प्यार और लगाव मिला है, वह उनकी जीत में मददगार साबित होगा। गौरतलब है कि श्री  खडगे का  मुकाबला कलाबुर्गी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ उमेश चाधव से है जो पूर्व कांगेस विधायक हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »