20 Apr 2024, 01:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : हिरणों के शिकार का मामला उजागर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 2:06PM | Updated Date: Mar 25 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। जीव रक्षा संस्था के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणिया ने आज बताया कि लूणकरणसर के सुईं गांव में कल शाम हिरण शिकार की सूचना मिली, जिस पर जीव प्रेमी एवं वन विभाग के दल मौके पर पहुंचे। वहां नौ हिरणों के अवशेष बरामद किए गये। इसके बाद वन विभाग के दल ने शिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई करके कई तरह के औजार भी बरामद किए।
 
उन्होंने बताया कि गत 20 मार्च को भी सुईं गांव में एक घायल हिरण मिला था, जिसे वन विभाग के सुपुर्द किया गया लेकिन वहां हिरण ने दम तोड़ दिया। धारणिया ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों ने हिरण को कुत्तों द्वारा घायल किया बताकर पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया। इस पर जीव रक्षा सदस्यों ने हिरण का शव निकालकर मेडिकल बोर्ड से दुबारा पोस्टमार्टम करवाया। इस पूरी घटना को लेकर वन्यजीव प्रेमियों एवं जीव रक्षा संस्था के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। उधर वन विभाग सुईं गांव में नौ हिरणों के अवशेष मिलने के बाद शिकारियों की तलाश में जुट गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »