29 Mar 2024, 06:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंडीगढ़ : मैदानी क्षेत्र में मौसम खुश्क, पहाड़ों पर बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 6:52PM | Updated Date: Mar 22 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में कहीं कहीं बादल छाये रहने के साथ मौसम खुश्क रहा तथा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई तथा शेष भाग में मौसम साफ रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले अड़तालीस घंटों में पहाड़ों पर तथा पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद हरियाणा में कहीं कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। हिमाचल में सोलन चंबा, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर और मंडी में दो से तीन मिमी तक वर्षा हुई। ऊंचाई वाले इलाकों से बर्फ गिरने की कोई सूचना नहीं है।
 
चंडीगढ़, अंबाला तथा लुधियाना का पारा 14 डिग्री ,हिसार ,भिवानी ,पटियाला का पारा 13 डिग्री , करनाल 10 डिग्री , नारनौल 12 डिग्री तथा रोहतक 15 डिग्री रहा 1 आदमपुर नौ डिग्री , हलवारा 11 डिग्री , अमृतसर 11 डिग्री , बठिंडा 12 डिग्री , दिल्ली 15 डिग्री , जम्मू 11 डिग्री तथा श्रीनगर चार डिग्री रहा। हिमाचल में केलांग का पारा शून्य से कम 3.8 डिर्ग्री , कल्पा शून्य डिग्री ,मनाली एक डिग्री ,कुफरी 3.5 डिग्री , डलहौजी 5.9 डिग्री ,सोलन 6.4 डिग्री , शिमला छह डिग्री ,भुंतर छह डिग्री ,सुंदरनगर 7.3डिग्री ,उना नौ डिग्री ,धर्मशाला नौ डिग्री , नाहन 9.9 डिग्री , कांगडा ,बिलासपुर तथा मंडी का पारा 11 डिग्री रहा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »