19 Apr 2024, 18:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : अर्जुन मेघवाल को तीसरी बार मिला भाजपा का टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 12:45PM | Updated Date: Mar 22 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से सांसद एवं केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है। मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में बीकानेर से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद अब उनके सामने बीकानेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव में हैट्रिक बनाने का मौका रहेगा। उनके सामने अपनी चुनाव प्रतिष्ठा को बरकरार रखने की चुनौती भी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि मेघवाल ने बीकानेर से वर्ष 2009 में पंद्रहवीं तथा 2014 में सोलहवीं लोकसभा के लगातार दो चुनाव जीत चुके है। मेघवाल को टिकट मिलने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने श्री मेघवाल को टिकट दिये जाने की अटकलों का विरोध किया और पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा भी की। भाटी ने मेघवाल जाति के अलावा किसी अन्य एससी/एसटी के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग करते हुए अन्य जातियों का सम्मेलन बुलाकर भी मेघवाल का विरोध जताया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »