19 Apr 2024, 11:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : महिला के साथ पुजारी ने किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:41AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना के ताजपुर बाजार के निकट कल रात मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ पुजारी के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करीब 40 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला कल रात ताजपुर बाजार के निकट खड़ी थी तभी एक पुजारी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विक्षिप्त महिला द्वारा शोर मचाने पर पुजारी अंधेरे का लाभ लेकर वहां से भाग निकला।
 
महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी और पुजारी का बताया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »