29 Mar 2024, 03:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : सारण में रायफल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 6:39PM | Updated Date: Mar 15 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छपरा। बिहार में सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अपराधियों को रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (सारण) हरकिशोर राय ने आज यहां पत्रकारों  को बताया कि सूचना मिली थी कि अवतारनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा वसंत पोखरा के समीप दो अपराधी हथियार के साथ इक्ट्ठा हुए है। इसी आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास सिंह और उमेश्वर राम को गिरफ्तार किया  गया। उन्होंने बताया कि विकास के पास से थरमैड रायफल एवं. 315 का दो कारतूस तथा उमेश्वर राम के पास से. 315 का दो जिंदा कारतूस बरामद किया  गया है। राय ने बताया कि थरमैड रायफल  अपराधी विकास सिंह के पिता का है, जिन्हें अपराधिक मामले में पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »