20 Apr 2024, 12:23:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नव भारत निर्माण के लिए मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाना है : रामचरण बोहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 5:58PM | Updated Date: Mar 15 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आहृान करते हुए कहा कि नव भारत निर्माण के लिए फिर से भाजपा को जीताकर नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाना है। बोहरा आज विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में स्थित आदर्श विद्या मन्दिर, अम्बाबाड़ी एवं विधानसभा क्षेत्र सिविल लाईंस के केशव नगर में स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी या संगठन में कार्यकर्ता को सर्वोपरि बताते हुए कहा है कि इनके  प्रयासों एवं परिश्रम से ही पार्षद, विधायक एवं सांसद विजयी होता है।
 
उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा कराये गए जन-कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आहृान किया कि नव भारत निर्माण के लिए फिर से भाजपा को जीताकर नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज लगभग पन्द्रह से अधिक राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पुन: भाजपा को मजबूत करने की जरुरत है ताकि सबका साथ-सबका विकास निरन्तर जारी रह सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »