29 Mar 2024, 17:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में 34 वांछित एवं पांच वरण्टियों समेत 45 आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:54PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 34 वांछित एवं पांच वारण्टियों समेत 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात हुसैनगंज, आलमबाग, मानकनगर,सरोजनीनगर, बंथरा, अमीनाबाद, नाका, ठाकुरगंज,गोमतीनगर, मडियांव, इटौंजा, वभूतिखण्ड़ ,मड़यिांव ,मोहनलालगंज, गोसईगंज, निगोहा,माल,तालकटोरा,पीजीआई ,जानकारी और बीकेटी क्षेत्र से 34 वांछित और पांच वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सआदतगंज इलाके से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच दोपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया। इनके अलावा सरोजनीनगर इलाके से दो गैंगेस्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए एक युवक के पास से करीब आठ ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गये सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »