20 Apr 2024, 20:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में शराब के धंधे में लिप्त छह लोगों समेत 44 आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 6:54PM | Updated Date: Feb 22 2019 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान शराब का घंधा करने वाले छह लोगों समेत 44 आरोपियों को विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध रुप से शराब का धंधा करने वाले छह लोगों को वजीरगंज, विभूतिखण्ड,मड़ियॉंव औ तालकटोरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा वजीरगगंज, तालकटोरा, विभूतिखण्ड, अलीगंज, मड़ियॉव, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, निगोहा, काकोरी,मानकनगर, पारा, सरोजनीनगर, बन्थरा महानगर, हसनगंज, मड़ियॉव, जानकीपुरम नगराम, मलिहाबाद, माल और काकोरी से 13 वांछित और 18 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि वजीरगंज और नाक इलाके में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते समय गिरफ्तार सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी बरामद की। उन्होंने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »