29 Mar 2024, 13:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड : माओवादियों ने ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन में लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:51PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में चतरो-चट्टी थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगी एक कंपनी के ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन में प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस संगठन के कई हथियारबंद उग्रवादी कल देर रात लोधी और को दवा पहुंचे, जहां सड़क निर्माण में लगी एक कंपनी के ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन में आग लगा दी।

इसके बाद माओवादियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की पिटाई की। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन उग्रवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आशंका जताई है कि लेवी मिल नहीं मिलने के कारण माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »