29 Mar 2024, 06:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलवामा : जवाब देने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव जरूरी : मुलायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 11:49AM | Updated Date: Feb 17 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए पूर्व रक्षामंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट देने के साथ साथ सरकारों को देश में सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे की भावना सुनिश्चित करने के हरसंभव कदम उठाने चाहिए। मुलायम ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि पुलवामा की घटना हृदय विदारक है जिसने सारे देश को हिला कर रख दिया है। पुलवामा में शहीद 42 जवानो ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण गंवाए है। देश को उनकी शहादत पर गर्व है और उनके परिजनो के प्रति सहानुभूति है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »