28 Mar 2024, 16:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शहीद प्रदीप सिंह के परिवारवालों से मिले अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 11:39AM | Updated Date: Feb 16 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 42 सीआरपीएफ जवानों में यूपी के भी 12 लोग शामिल हैं। इनमें कन्नौज के एक लाल के शहीद होने के बाद गांव में मातम का माहौल है। पूरे जिले में आक्रोश है कि भारत कब आतंकवादियों का खात्मा कर सकेगा। समजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दुख की इस घड़ी में कन्नौज पहुंचे और शहीद के परिवार से मुलाकात की।
 
बता दें, पुलवामा हमले में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ के सुखसेनपुर के निवासी सीआरपीएफ जवान प्रदीप सिंह यादव भी शहीद हो गया था। प्रदीप सिंह यादव के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा और जिले में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। घर में उनकी पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां- सुप्रिया यादव (10) सोना यादव (ढाई साल) हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »