24 Apr 2024, 11:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाक सेना और ISI को मुंहतोड़ जवाब दे केंद्र सरकार : कैप्टन अमरिन्दर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 11:34AM | Updated Date: Feb 16 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफि़ले पर जैश-ऐ -मुहम्मद के आतंकवादियों द्वारा किये आंतकवादी हमले की सख्त शब्दों में निंदा करते हुये दुश्मन को उपयुक्त जवाब देने की मांग की है। इसी के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की सेना और आई.एस.आई. को पंजाब में ऐसी किसी भी तरह की गतिविधियों के विरुद्ध चेतावनी दी है।
 
आज विधानसभा में सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके इस हमले की निंदा की। सदन को स्थगित करने की मांग का प्रस्ताव सदन में पेश करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ शान्ति की बात करने का समय गुजऱ चुका है और उन्होंने केंद्र सरकार से पड़ोसी देश को जवाबी कार्यवाही करने की अपील की क्योंकि यह देश जम्मू -कश्मीर के साथ-साथ पंजाब में आतंकवाद के पैर पसारने के लिए पूरा समर्थन दे रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »