24 Apr 2024, 13:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में मुठभेड़ - सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 4:15PM | Updated Date: Jan 22 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। हेफ शेरमल गांव के बागों में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके को सील कर दिया गया है।
 
घेराबंदी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कुछ शीर्ष कमांडर्स समेत कम से कम पांच से छह आतंकवादियों के फंसे होने की खबर है। सूत्रों ने बताया कि इस आतंकवाद रोधी अभियान में शामिल राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान बल (एसओजी) को अभी तक 3 शव मिले हैं क्योंकि गोलीबारी अब भी जारी है। उधर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के पाहु में मंगलवार को दोपहर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के दल पर फायरिंग की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »