28 Mar 2024, 15:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायबरेली पुलिस ने किया तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 9:44PM | Updated Date: Jan 18 2019 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार को नसीराबाद और भदोखर क्षेत्र से 15-15 हजार रुपए के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहा यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  नसीराबाद पुलिस ने सूचना के आधार पर ओदारी बैंक के सामने रायबरेली-जायस रोड पर चेंकिंग के दौरान  दो इनामी अपराधियों चांद मोहम्मद और भुल्ली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरूद्ध विभिन्न थानों गिरोहबन्द अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भदोखर पुलिस ने सूचना के आधार पर  पाक्सो एक्ट में वांछित 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी राकेश को गिरफ्तार किया गया। यह बदमाश डलमऊ इलाके के पखरामऊ का रहने वाला है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »