23 Apr 2024, 17:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वामी विवेकानन्द के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणादायक- गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 6:29PM | Updated Date: Jan 11 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवेकानन्द जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। उनके विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश की उन्नति की बागडोर युवाओं के हाथों में है। ऐसे में युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा नवनिर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »