29 Mar 2024, 16:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : लड़के को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 6:14PM | Updated Date: Dec 19 2018 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की आमगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में एक लड़के को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया गया है कि पवन साहू नामक का एक लडका गांव की दूसरे समाज की लडकी को फोन पर बातचीत करता रहता था और लडकी बुलाने पर वह उसके घर गया।
 
वहां से वापस अपने घर आ गया। इसकी जानकारी लडकी पक्ष के सदस्यों को मिलने पर मेहरा और जाटव समाज के सदस्य एकजुट हुए और उस लडके को दुकान से उठा कर ले गए और उसके साथ मारपीट करके निर्वस्त्र किया और गांव में भ्रमण कराया। पुलिस ने इस मामले में बालकिशन मेहरा, आनंद मेहरा, आकाश मेहरा सहित 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »