29 Mar 2024, 17:50:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी के बंधन में बंधे साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:03AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को यहां एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गये। साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, साइना ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की।
 
यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई। उन्होंने बताया, शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की। हरवीर सिंह ने कहा, यह काफी सादा समारोह था और 16 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।
 
मेहमानो में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे। साइना ने शादी की घोषणा करते हुऐ कश्यप के साथ ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी जोड़ी (बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ)। अभी शादी हुई।
 
इस तस्वीर में साइना ने कम मेकअप किया हुआ था और उन्होंने हल्के नीले रंग का लंहगा और आभूषण पहने थे। वहीं कश्यप गुलाबी रंग के कुर्ते और सफेद पजामा पहने थे। साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी। साइना ने अक्टूबर में शादी के बारे में बताया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »