28 Mar 2024, 20:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भोपाल में छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 7:16PM | Updated Date: Dec 14 2018 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी स्थित नगर स्टेडियम और सांई के मैदान में छह दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता 17 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में करीब 25 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, बिहार, चण्डीगढ़, हरियाणा, केरला, आरएसबी इन्दौर, कोच्चि, हैदराबाद, चैन्नई आदि टीमों के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। यह पहला अवसर है

जब अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिली है। गतवर्ष इस प्रतियोगिता की मेजबानी केरल ने की थी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दो अखिल भारतीय सिविल सेवा खेलों की मेजबानी की जाती रही है। विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस, व्हॉलीबाल, बॉस्केटबाल, टेबल टेनिस, ब्रीज, एथलेटिक्स और शतरंज खेलों की  प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »