20 Apr 2024, 05:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी बोले - नहीं चाहिए कश्मीर, पाक के चार प्रांत तो हम संभाल नहीं पा रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 12:18PM | Updated Date: Nov 15 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने पाकिस्तान में उठ रही कश्मीर की मांग को लेकर अपने ही मुल्क की सरकार की आलोचना की है। अफरीदी ने लंदन में कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, पाकिस्तान वैसे ही चार प्रांतों को संभाल नहीं पा रहा है। 38 वर्षीय अफरीदी ने ब्रिटिश पार्लियमेंट में छात्रों को संबोधित करते वक्त उन्होंने ये बातें कही।
 
बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहिद अफरीदी के बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में शाहिद कहते दिख रहे हैं कि मेरा कहना है कि पाकिस्तान को कश्मीर की जरूरत नहीं। हालांकि यह भारत को भी नहीं दिया जाना चाहिए। कश्मीर को आजाद रहने दें। कम से कम मानवता जिंदा रहेगी। लोगों को मरने मत दो। पाकिस्तान चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है.. हमें कश्मीर नहीं चाहिए। इंसानियत बड़ी चीज है। वहां लोग मर रहे हैं, ये दर्दनाक है। किसी भी समुदाय से कोई भी मरता है, ये बहुत तकलीफ वाली बात है।
 
कुछ घंटे बाद लिया यू टर्न, कहा- अपने देश के लिए हूं निष्ठावान
कुछ ही घंटों बाद शाहिद ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया। शाहिद ने ट्वीट कर भारतीय मीडिया पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के प्रति निष्ठावान हूं और कश्मीरियों के संघर्ष का आदर करता हूं। मानवता की जीत होनी चाहिए और उन्हें अधिकार मिलने चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »