28 Mar 2024, 14:46:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवान ने रिंग के अंदर राखी सावंत को उठाकर पटका, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 4:00PM | Updated Date: Nov 12 2018 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रविवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैम्पियनशिप के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। द ग्रेट खली समेत कई जाने-माने रेसलर पहुंचे हुए थे। इस दौरान महिला रेसलर रोबेल ने पंचकूला की महिलाओं को मुकाबले के लिए ललकारा। रोबेल की चुनौती पर राखी सावंत ने उन्हें ललकारा और रिंग के अंदर पहुंच गई।
राखी सांवत अपनी अकड़ के साथ रिंग में तो आ गई लेकिन उसके बाद अपने पैरों पर वापस नहीं जा पाई।
 
बता दें कि रिंग में राखी सावंत ने रोबेल के सामने एक गाने पर डांस की शर्त रखी। दोनों महिलाओं ने रिंग के अंदर की डांस करना शुरू कर दिया लेकिन जैसे ही डांस खत्म हुआ रोबेल ने राखी को उठाकर रिंग में पटक दिया। राखी सावंत की कमर में चोट लगी और वो दर्द से कराह उठी। गाना बजता रहा और राखी दर्द से कराहती रिंग के अंदर ही पड़ी रही।
 
जब गाना खत्म हुआ तो राखी की तरफ लोगों का ध्यान गया। वो उठ नहीं पा रही थी। उन्हें सहारा देकर बाहर निकाला गया और जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। राखी सावंत को कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। ऐसे में दर्शकों के बीच तरह-तरह की बातें चल रही है। कोई उनके दर्द से दुखी है तो किसी का मानना है कि ये राखी सावंत का एक और पब्लिसिटी स्टंट है। फिलहाल तो हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना ही कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »