29 Mar 2024, 03:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टी-20 मैच में हुई गेंदबाजों की धुनाई - इस खिलाड़ी ने लगाए 6 गेंद में 6 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 11:15AM | Updated Date: Oct 16 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में हजरतुल्लाह जजई का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रविवार को खेले गए लीग के 14वें मुकाबले में काबुल जवानन की ओर से खेलते हुए एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ डाले। इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस तरह उन्होंने टी-20 में फास्टेस्ट फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
 
बता दें कि हजरतुल्लाह जजई ने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में 55 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी। हजरतुल्लाह जजई ने बल्क लेजंड्स के गेंदबाज अब्दुल्ला मजारी के एक ओवर में 6 छक्के मारे। इस ओवर में एक अतिरिक्त सहित कुल 37 रन बने।
 
क्रिस गेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी
बल्क लेजंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 244 रनों बनाए। बल्क लेजंड्स की ओर से वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 48 गेंदों की अपनी पारी में गेल ने 10 छक्के लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »