29 Mar 2024, 05:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अगले ओलम्पिक में खेलने की कोशिश है : योगेश्वर दत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 6:58PM | Updated Date: Sep 20 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनूं। ओलम्पिक पदक विजेता और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि वह 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने की पूरी कोशिश करेंगे। योगेश्वर ने झुंझुनूं जिले के पिलानी के बिट्स में आयोजित सालाना खेल महाकुंभ बोसम के शुभारंभ पर  पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता रियो ओलम्पिक में उतरे थे लेकिन चोट ने उन्हें परेशान किया था। चोट के कारण ही वह इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई  खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन अब वह टोक्यो में अगले ओलम्पिक में उतरने की कोशिश में हैं।
 
दिग्गज पहलवान ने साथ ही कहा कि जब खिलाड़यिों को संसाधनों और सहायता की जरूरत पड़ती है तब उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब मैडल जीतते या फिर अपना लोहा मनवाते है तो सहायता देने वालों की लाइन लग जाती है। असल में सरकार को सब जूनियर स्तर से ही सहायता उपलब्ध करानी चाहिए ताकि गांव की प्रतिभा गांव में ही दबकर नहीं रहे और आगे बढ़ सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »