28 Mar 2024, 17:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुल्तान जोहोर कप में मनदीप संभालेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 12:32PM | Updated Date: Sep 20 2018 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिफेंडर मनदीप मोर 6-13 अक्टूबर तक मलेशिया के जोहोर बाहरु में होने वाले आठवें सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी संभालेंगे।  
 
हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम को घोषणा की, जिसका कप्तान मनदीप और उपकप्तान शिलानन्द लाकड़ा को बनाया गया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम मलेशिया, न्यूजीलैंड, जापान, आॅस्ट्रेलिया और ब्रिटेन से खेलेगी। शीर्ष दो टीमों के बीच 13 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा। भारत का पहला मैच छह अक्टूबर को मलेशिया से होगा। 
 
टीमें
गोलकीपर : पंकज कुमार रजक, कमलबीर सिंह 
डिफेंडर : सुमन बेक,मोहम्मद फराज, सोमजीत, मनदीप मोर (कप्तान), प्रिंस, वरिंदर सिंह 
मिडफील्डर : यशदीप सिवाच, हरमनजीत सिंह, विष्णु कांत सिंह, गोपी कुमार सोनकर, विशाल अंतिल, हसप्रीत सिंह 
फॉरवर्ड: गुरसाहबजीत सिंह, अभिषेक, प्रभजोत सिंह, शिलानंद लाकड़ा (उपकप्तान)।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »