19 Apr 2024, 03:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के फखर जमान बने सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 12:17PM | Updated Date: Jul 23 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। जिंबाब्वे दौरा पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए ऐतिहासिक साबित होता नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने पाकिस्तान की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया था, अब सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 85 रन बनाने वाले फखर वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फखर ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। विवियन ने 1980 में 21 पारियों में 1000 रन बनने का कारनामा किया था।
 
इसके बाद इंगलैंड के केविन पीटरनसन, इंगलैंड के जॉनाथन ट्रॉट, साऊथ अफ्रीका के क्वांटिक डी-कुक और पाकिस्तान के बाबर आजम ने भी 21 पारियों में 1000 रन पूरे करने का का कारनामा किया था। अब फखर जमान के खाते में 18 मैच खेलकर 1065 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। 
 
बता दें कि सीरीज के चौथे मैच में फखर ने 156 गेंदों में नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी। वे वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन चुके हैं। उनसे पहले पाकिस्तान की ओ से यह रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम पर था। अनवर ने भारत के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी।
 
सचिन के नाम है वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंडुलकर के नाम पर है। तेंडुलकर ने 2003 के वर्ल्ड कप में 11 मैच खेलते हुए 673 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक भी शामिल था।
 
सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी
फखर जमान इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा (515) रन बनाने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। फखर ने जिम्बाव्वे के खिलाफ मैच दौरान पांच में से तीन बार नॉटआऊट रहते 210 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 515 रन बनाए हैं। उनकी औसत 257.50 चल रही है, जबकि उन्होंने 111 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। सीरीज में फखर ने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 65 चौके तो 6 छक्के भी निकले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »