24 Apr 2024, 03:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट : भारत ने केन्या को 48-19 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 6:12PM | Updated Date: Jun 24 2018 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए छह देशों के कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट में केन्या को 48-19 से धो डाला। भारत ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से हराया था। भारतीय जीत के स्टार रहे रिशांक देवाडिगा जिन्होंने रेड से भारत के लिए सर्वाधिक 15 अंक जुटाए जबकि मोनू गोयत ने 10 अंक बटोरे। भारत ग्रुप ए में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में ईरान ने अर्जेंटीना को 54-24 से हरा दिया। ईरान की भी यह लगातार दूसरी जीत है। ईरान ने कल कोरिया को 35-20 से हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »