28 Mar 2024, 22:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी अब तक आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल नहीं!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:26PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ने हॉकी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में नोटिफाइड करने का अनुरोध किया है।
  
सीएम नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि पुरुषों का अगला हॉकी विश्व कप नवंबर में ओडिशा में आयोजित किया जाएगा। मैं यह जानकर चौंक गया और आश्चर्यचकित हुआ कि राष्ट्रीय खेल के रूप में देश में लोकप्रिय हॉकी को हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में कभी अधिसूचित नहीं किया गया। नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्रशंसकों से सहमत होंगे कि हॉकी हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता का हकदार है। 
 
यह हमारे हॉकी के उन महान खिलाड़ियों के लिए श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया। हॉकी ने देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिए हैं। नवीन पटनायक ने हॉकी को लेकर बुधवार को कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हॉकी विश्व कप 2018 (एचडब्ल्यूसी2018) के लिए तैयारी की समीक्षा करते समय, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिस खेल को हमने हमेशा अपने राष्ट्रीय खेल के रूप में प्यार किया है, उसे आधिकारिक तौर पर अधिसूचित नहीं किया गया है। हॉकी ने भारत को गर्व करने के कई मौके दिए हैं।  सन 1948 में नवजात राष्ट्र भारत ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था और राष्ट्रीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »