25 Apr 2024, 17:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वनडे में 500 रन बनाने पर इंग्‍लैंड की नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:10PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाटिंघम। इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि सर्वाधिक वनडे स्कोर का रिकॉर्ड बनाने के बाद उनकी टीम की निगाह 500 रन का जादुई आंकड़ा हासिल करने पर टिकी है। मोर्गन की अगुवाई वाली टीम ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट पर 481 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया तथा 242 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।            
मैन आफ द मैच एलेक्स हेल्स ने 147, जबकि जॉनी बेयरस्टॉ ने 139 रन बनाये। मोर्गन ने केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड ने दो साल पहले ट्रेंटब्रिज में जब तीन विकेट पर 444 रन बनाये थे तब भी हेल्स ने 171 रन बनाये थे।  
 
मोर्गन ने मैच के बाद कहा, मुझे लगता है कि हम (500 रन के) बेहद करीब हैं। हम आज जिस स्थिति में थे, जब छह ओवर होने बाकी थे। हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच के बाद निश्चित तौर पर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। हम अब 500 रन पर निगाह रख सकते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »