19 Apr 2024, 05:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जेंटीना ने एल साल्वाडोर को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2015 1:01PM | Updated Date: Mar 29 2015 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अर्जेंटीना ने अपने सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी को विश्राम दिया लेकिन इसके बावजूद वह मैत्री फुटबाल मैच में एल साल्वाडोर को 2-0 से हराने में सफल रहा।

इवेर बानेगा ने खेल के 54वें मिनट में पहला गोल किया जबकि फैड्रिको मैनकुएलो ने अंतिम सीटी बजने से तीन मिनट पहले अर्जेंटीना को 2-0 से आगे किया।

अर्जेंटीना के फुटबाल अधिकारियों के अनुसार मेस्सी की चोट गंभीर नहीं है। पिछले रविवार को बार्सिलोना की रीयाल मैड्रिड पर 2-1 से जीत में उनके दायें पांव पर चोट लग गयी थी। उन्होंने गुरूवार को वाशिंगटन में टीम के साथ अभ्यास नहीं किया था

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »